Site icon Yashbharat.com

ATS की कार्रवाई: आजाद शेख गिरफ्तार, परिवार ने जताई बेगुनाही की बात; संपर्कों और यात्राओं की जांच जारी

Screenshot 20251110 120931 Chrome

ATS की कार्रवाई: आजाद शेख गिरफ्तार, परिवार ने जताई बेगुनाही की बात; संपर्कों और यात्राओं की जांच जारी।9 गुजरात एटीएस द्वारा अहमदाबाद में पकड़े गए तीन संदिग्धों में शामली जिले के झिंझाना कस्बे का 20 वर्षीय आजाद शेख भी शामिल है। आजाद शेख कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान का रहने वाला है। परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, आजाद ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित एक मदरसे से कारी की दीनी तालीम हासिल की है।

ATS की कार्रवाई: आजाद शेख गिरफ्तार, परिवार ने जताई बेगुनाही की बात; संपर्कों और यात्राओं की जांच जारी

परिवार बोला- बुढ़ाना जाने की बात कहकर घर से गया था आजाद
परिवार ने बताया कि वह कुछ माह से घर पर रहकर राजमिस्त्री के काम में हाथ बंटा रहा था। सात नवंबर को वह घर से यह कहकर निकला था कि बुढ़ाना जा रहा है, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रविवार दोपहर परिवार को अहमदाबाद एटीएस ने फोन कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। शाम होने पर स्थानीय पुलिस भी घर पहुंची और पूछताछ की।

Exit mobile version