Site icon Yashbharat.com

आशीष कुमार सोनी बने इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के स्टेट डायरेक्टर, जिले का बढ़ा मान, व्यापारियों में हर्ष

IMG 20260408 WA0016

आशीष कुमार सोनी बने इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के स्टेट डायरेक्टर, जिले का बढ़ा मान, व्यापारियों में हर्

 

कटनी। श्री राम जेम्स एंड ज्वेलर्स कटनी के संचालक आशीष कुमार सोनी की व्यापारिक क्षमता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ज्वेलरी कारोबारी के बीच बढ़ती पैठ को देखते हुए उन्हें इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन में प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। श्री राम ज्वेलर्स के संचालक आशीष कुमार सोनी को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के कारण जिले सहित पूरे प्रदेश के ज्वैलरी कारोबारियों में हर्ष है। इंडियन बुलियन और ज्वेलर्स एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट अंकित वैद्य के द्वारा श्री सोनी को इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन का स्टेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। श्री सोनी को प्रदेश स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण पद प्रदान किए जाने पर ज्वेलर कारोबारियों, सामाजिक बंधुओ एवं उनके शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही शुभचिंतकों ने श्री सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर यह भी उम्मीद जताई है कि वे ज्वेलरी व्यापारियों के हित में और भी अधिक सक्रिय रूप से कार्य कर सकेंगे।

Exit mobile version