बड़ा हादसा टला: बीना-कटनी रेल मार्ग पर चलती मालगाड़ी में लगी आग, गणेशगंज स्टेशन पर मची अफरा-तफर
कटनी- बीना-कटनी रेल खंड पर स्थित गणेशगंज स्टेशन पर बीती देर रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। यहाँ से गुजर रही एक मालगाड़ी की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर रेल कर्मियों की नजर पड़ गई, जिससे एक गंभीर अनहोनी को टाल दिया गया।
चलती ट्रेन से उठने लगा धुआं और लपटें
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब मालगाड़ी अपनी गति से बीना-कटनी रेल खंड को पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन के एक डिब्बे से काला धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टेशन स्टाफ और रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। रात के अंधेरे में आग की लपटों ने यात्रियों और स्थानीय प्रशासन के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई-मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय अपनी टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू ऑपरेशन: पुलिस और फायर फाइटर्स ने संयुक्त मोर्चा संभालते हुए तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य बोगियों में फैलने से रोक लिया गया।
टला बड़ा खतरा, जांच जारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पूरी ट्रेन इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका थी।

