Site icon Yashbharat.com

भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न की शिकायत लेकर 22 लोग पहुंचे पुलिस की जनसुनवाई में, पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारियों को दिए जांच व निराकरण के निर्देश 

IMG 20260210 WA0053

भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न की शिकायत लेकर 22 लोग पहुंचे पुलिस की जनसुनवाई में, पुलिस अधीक्षक ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारियों को दिए जांच व निराकरण के निर्देश 

 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रत्यक्ष रूप से सुनने तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आज 10 फरवरी 2026 को प्रातः 12:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त 22 शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न एवं थानों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार समयबद्ध निराकरण किया जाए। कटनी पुलिस व्दारा आयोजित जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना है, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न काटने पड़ें। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से किया जाए। जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निराकरण किया जाए।

Exit mobile version