विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भारतीय एवं राष्ट्रकुल संसदीय संघ के कार्यकारणी सदस्य मनोनीत
भोपाल। पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को भारतीय संसदीय संघ एवं राष्ट्रकुल संसदीय संघ कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ उपाध्यक्ष रहेंगे । इस महत्वपूर्ण समिति में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव उपाध्यक्ष के साथ विजयराघवगढ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को स्थान दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि भारतीय संसदीय संघ की मध्यप्रदेश शाखा का गठन वर्ष 1971 में किया गया था जिसका उद्देश्य विधानसभा सदस्यों में ससंदीय गतिविधियों के प्रति सजगता और सक्रियता का सृजन करना है ।
राष्ट्रकुल देशों की संसदीय प्रणाली, आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन आदि के विदेश अध्ययन दौरे भारतीय संसदीय संघ एवं राष्ट्रकुल संसदीय संघ के तत्वावधान में ही आयोजित किए जाते रहे हे ।
श्री पाठक के मनोयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।