Site icon Yashbharat.com

लड़कियां ऐसे करेंगी बकाया बिजली बिल की वसूली

eletricity

श्योपुर। श्योपुर शहरी क्षेत्र में बिजली के बकाया बिल की वसूली अब लड़कियों के भरोसे होगी। जो लोगों के घर-घर जाकर पिछला बकाया तो  ही साथ ही बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल भी बांटती नजर आएंगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जिसमें बकाया वसूली की जिम्मेदारी लड़कियों के कंधों पर होगी।

इस तरह की खास योजना श्योपुर में ग्वालियर की जय मां तारणी ठेका कंपनी ने बनाई है। यह काम कराने के लिए ठेका कंपनी ने लड़कियों से आवेदन भी मंगाए हैं। योजना के तहत पहले चरण में करीब 10 लड़कियों का चयन बकाया वसूली के लिए किया जाएगा।

खास बात ये है कि श्योपुर में बढ़ते बकाए को लेकर बिजली ठेका कंपनी चिंता में हैं कई जगहों पर हालात तनाव पूर्ण देखने को मिले हैं इसलिए ठेका कंपनी ने इस तरह के काम को बेहतर ढंग से करने के लिए लड़कियों को मैदान में उतारने का इरादा किया है।

उनके पास योग्य आवेदन पहुंचे इसलिए ठेका कंपनी ने इसकी मुनादी भी कराई है। मुनादी होते ही लड़कियों के आवेदन पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस कार्य के लिए लड़कियों की कम से कम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। अंतिम रूप से चयनित होने के बाद ठेका कंपनी योग्यता के हिसाब से करीब 10 हजार रुपए तक हर माह वेतन देगी।

चयनित होते ही भेजी जाएंगी फील्ड में

ठेका कंपनी के पास करीब 40 लोगों की टीम है, जो शहरी क्षेत्र में काम कर रही हैं। जिसमें 12 से 15 कर्मचारियों को पहले से ही बकाया वसूली और बिलों के वितरण करने के लिए लगाया गया है। लेकिन टीमों की मांग के बाद जब उम्मीद के अनुसार बकाए की वसूली नहीं हो पाई तब ठेका कंपनी ने वसूली ठीम के साथ लड़कियों को भी शामिल करने की योजना बनाई है। योजना के अनुसार चयनित होने वाली लड़कियों को पहले शहरी व कोर्ट फीडर क्षेत्र में वसूली के लिए भेजा जाएगा।

उपभोक्ताओं को देंगी समझाइश

चयनित होने वाली लड़कियां बकाएदारों के घर पहुंचकर उनको बिल तो बांटेंगी ही साथ ही बिजली बकाया राशि जमा करने की समझाइश भी देंगी। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याएं हैं उनको वह ठेका कंपनी प्रबंधन तक पहुंचाने का काम करेंगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याएं जल्द दूर होकर उनकी ओर से बकाए का भुगतान कराया जा सके।

इनका कहना है

जल्द ही हमारे यहां लड़कियां बकाए की वसूली करती नजर आएंगी। इस काम के लिए लड़कियों के आवेदन मंगाए गए हैं। अभी 10 लड़कियों का चयन करने के बाद उनको फील्ड में भेजा जाएगा।

कोमल सिंह चौधरी प्रबंधक, जय मां तारणी

Exit mobile version