MP Ring Road Project: मध्य प्रदेश के कटनी, सतना, रीवा और सागर समेत 6 छोटे शहरों में बनेंगी रिंग रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति – yashbharat.com
MP Urban Development: मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी बनेंगी 'रिंग रोड'; जाम से मिलेगी मुक्ति, व्यापार को मिलेगी रफ्तार
MP Ring Road Project: मध्य प्रदेश के कटनी, सतना, रीवा और सागर समेत 6 छोटे शहरों में बनेंगी रिंग रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति - yashbharat.com
MP Ring Road Project: मध्य प्रदेश के कटनी, सतना, रीवा और सागर समेत 6 छोटे शहरों में बनेंगी रिंग रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति – yashbharat.com
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे महानगरों की तर्ज पर अब राज्य के छोटे और उभरते शहरों में भी ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए ‘रिंग रोड’ (Ring Roads) का निर्माण किया जाएगा।
इस योजना के तहत स्थानीय स्तर पर नगर निगम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) और स्थानीय निकायों (Local Bodies) के साथ तालमेल बिठाकर एक समग्र और मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
इन छोटे शहरों में बनेंगे रिंग रोड
सरकार ने पहले चरण में प्रदेश के 6 प्रमुख छोटे और मध्यम श्रेणी के शहरों को इस मेगा प्लान में शामिल किया है:
रतलाम
देवास
सागर
सतना
रीवा
कटनी
बायपास को बदलने की तैयारी: इन शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पहले से बने हुए पुराने बायपास को ही चौड़ा करके ‘रिंग रोड’ में परिवर्तित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इससे न केवल शहरों के अंदर का ट्रैफिक सुधरेगा, बल्कि मालढुलाई आसान होने से स्थानीय उद्योग और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। MP Ring Road Project: मध्य प्रदेश के कटनी, सतना, रीवा और सागर समेत 6 छोटे शहरों में बनेंगी रिंग रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति – yashbharat.com
5 बड़े शहरों में रिंग रोड की वर्तमान स्थिति और डेडलाइन
इधर, प्रदेश के 5 बड़े महानगरों में रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर भी सरकार ने समय-सीमा (Deadlines) तय कर दी है:
शहर (एजेंसी)
लंबाई (किमी)
कुल लागत (₹ करोड़)
वर्तमान स्थिति
समय-सीमा (डेडलाइन)
भोपाल(पश्चिमी बायपास – MPRDC)
35.6 किमी
₹4884.53
80% भूमि अधिग्रहण पूरा, सप्लीमेंट्री कार्रवाई जारी।
दिसंबर, 2028
इंदौर(NHAI)
139 किमी
₹5900.00
पश्चिमी भाग का निर्माण जारी, पूर्वी भाग के लिए DPR बन रही है।
दिसंबर, 2029
जबलपुर(NHAI)
118 किमी
₹3500.00
तेजी से निर्माण कार्य जारी है।
दिसंबर, 2027
ग्वालियर(पश्चिमी बायपास – NHAI)
29 किमी
₹675.00
ठेकेदार तय, पर्यावरण और वन विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है।
दिसंबर, 2027
उज्जयनी/उज्जैन(NHAI & MPRDC)
43 किमी
₹625.00
32 किमी NHAI और 11 किमी MPRDC (उज्जैन-जावरा मार्ग) बना रहा है।
दिसंबर, 2027
आगामी डेढ़ से ढाई साल में पूरे होंगे बड़े प्रोजेक्ट्स
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन इन तीनों शहरों के रिंग रोड के काम को आगामी डेढ़ वर्ष (दिसंबर 2027 तक) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं राजधानी भोपाल के 35.6 किमी लंबे पश्चिमी बायपास को आगामी ढाई साल (दिसंबर 2028) में पूरा कर लिया जाएगा