NH-44 Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भीषण हादसा- मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, 19 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

NH-44 Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भीषण हादसा- मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, 19 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

NH-44 Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भीषण हादसा- मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, 19 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक बड़ा और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरमान क्षेत्र से मूंग की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में करीब 19 महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार और अचानक टायर फटना बना हादसे का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरमान क्षेत्र से महिला मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन मूंग की कटाई के लिए ग्राम सागर की ओर स्थित ग्राम बिंदली जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी तेज थी।

जैसे ही पिकअप वाहन एनएच 44 पर स्थित ढिगसरा तिराहे के पास पहुंचा, तभी एक खतरनाक मोड़ पर अचानक उसका टायर फट गया। रफ्तार तेज होने और मोड़ पर टायर फटने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते मजदूरों से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े राहगीर, पुलिस ने शुरू की जांच

वाहन के पलटते ही उसमें सवार महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से तुरंत सभी 19 घायल मजदूरों को वाहन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version