जमीन के नीचे गाड़कर रखा था महुआ लहान, पुलिस ने किया नष्ट विजयराघवगढ़ पुलिस की पारधी डेरों में दबिश, करीब 25 हजार रुपये का लहान मौके पर नष्ट
जमीन के नीचे गाड़कर रखा था महुआ लहान, पुलिस ने किया नष्ट
विजयराघवगढ़ पुलिस की पारधी डेरों में दबिश, करीब 25 हजार रुपये का लहान मौके पर नष्
कटनी। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डेरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ पुरुष सदस्य मौके से भाग निकले।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त गांवों में पारधी डेरों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों में बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस को कई डिब्बे जमीन के नीचे गाड़कर रखे मिले, जिन्हें खोदकर बाहर निकाला गया। बरामद करीब 25 हजार रुपये कीमत का महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, सउनि जगदीश पाण्डेय, सउनि जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, महिला आरक्षक जयंती उइके एवं प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।