मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 3 अक्टूबर को पहाड़ी में लगेगा शिविर, 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 3 अक्टूबर को पहाड़ी में लगेगा शिविर, 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

कटनी: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी शनिवार, 3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पहाड़ी में एक विशाल जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से हर सप्ताह इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ‘पहाड़ी क्लस्टर’ की 11 ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इन 11 ग्राम पंचायतों के नागरिकों को मिलेगा लाभ:

शिविर में पहाड़ी क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली निम्नलिखित पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे:

  1. भनपुरा नं. 01

  2. भनपुरा नं. 02

  3. शाहपुर

  4. बिछुआ

  5. टेढ़ी

  6. गुबराधरी

  7. सिंघनपुरी

  8. केवलारी

  9. सलैया

  10. देवरीहटाई

  11. हीरापुरकौड़िया

मौके पर ही होगा इन समस्याओं का निपटारा:

कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे शिविर के दौरान उपस्थित रहकर अधिकतम प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

↑
Exit mobile version