कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
कटनी जनसुनवाई: कलेक्टर आशीष तिवारी ने सुनीं 207 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
जनसुनवाई में पहुंचीं महिलाएं; लाड़ली बहना योजना की राशि दिलाने कलेक्टर आशीष तिवारी से लगाई गुहार, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
कटनी: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे 207 आवेदकों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का तथ्यात्मक परीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान समग्र आईडी, भूमि विवाद, राशन, विद्युत बिल, किसान सम्मान निधि, हाट बाजार में दुकान आवंटन तथा भूमि पर अवैध कब्जे जैसे विषयों से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में आए प्रमुख मामले:
किसान सम्मान निधि का लाभ: ग्राम सिनगौड़ी निवासी शिव कुमार सेन ने आवेदन देकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
अत्यधिक बिजली बिल व मीटर जांच: मुड़वारा निवासी नश्बद भुमिया ने विद्युत बिल में अत्यधिक राशि आने की शिकायत दर्ज कराई और मीटर की जांच कराकर बिल में आवश्यक सुधार की मांग की।
हाट बाजार में दुकान आवंटन: ग्राम हर्रैया के आलोक कुमार सोनी ने अपने गांव में लगने वाले हाट बाजार में दुकान लगाने हेतु स्थान आवंटित कराने के लिए आवेदन सौंपा।
जमीन रजिस्ट्री के बाद कब्जा न मिलना: ग्राम छपरा निवासी रामजी कलार ने बताया कि भूमि का विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) पंजीकृत कराने के बाद मौके पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा पाया गया। उन्होंने भूमि के लिए दी गई राशि एवं अन्य व्यय वापस दिलाने तथा पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
समग्र आईडी डी-लिंक: ग्राम बड़खेरा निवासी अरविन्द कुमार लोधी ने अपनी पुत्री अंशिका लोधी की समग्र आईडी को अपने पिता की समग्र आईडी से डी-लिंक कराने का आवेदन दिया।
पात्रता पर्ची की मांग: बड़खेरा निवासी संतोष कौल ने राशन हेतु पात्रता पर्ची जारी कराने की मांग की।
कलेक्टर के कड़े निर्देश
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और शिकायतों का निराकरण केवल कागजों में न होकर धरातल पर संतोषजनक ढंग से समय-सीमा के भीतर किया जाए।