भोपाल GMC भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, 7th Pay Commission के तहत वेतन, जल्द करें आवेदन

भोपाल GMC भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, 7th Pay Commission के तहत वेतन, जल्द करें आवेदन

भोपाल: चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी से एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। भोपाल के प्रतिष्ठित गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है. चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित जीएमसी स्वशासी समिति द्वारा विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी और ब्रांड स्पेशियलिटी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी.भोपाल GMC भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, 7th Pay Commission के तहत वेतन, जल्द करें आवेदन

यशभारत वैकेंसी क्विक फैक्ट्स: एक नज़र में पूरी भर्ती

इन 15 महत्वपूर्ण विभागों में होंगी नियुक्तियां

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 15 विभागों में भर्ती की जा रही है:

  1. कम्युनिटी मेडिसिन (स्टेटिस्टिक्स)
  2. न्यूरोसर्जरी ट्रॉमा यूनिट
  3. स्पोर्ट्स मेडिसिन
  4. जनरल मेडिसिन
  5. एंडोक्राइनोलॉजी
  6. पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक नियोनेटोलॉजी
  7. प्रसूति एवं स्त्री रोग
  8. फार्माकोलॉजी
  9. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
  10. रेस्पिरेटरी मेडिसिन
  11. रेडियोडायग्नोसिस
  12. नेफ्रोलॉजी
  13. मेडिकल ऑन्कोलॉजी
  14. फॉरेंसिक मेडिसिन

शानदार सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाएं

जीएमसी प्रशासन ने साफ किया है कि चयनित होने वाले डॉक्टरों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा स्वीकृत किए गए अन्य सभी भत्ते और नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विभाग का उद्देश्य: चिकित्सा शिक्षा विभाग का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक जीएमसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करना है, ताकि आम जनता को समय पर बेहतर और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य चिकित्सक 25 जून 2026 तक गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) भोपाल की आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version