Site icon Yashbharat.com

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई डीएलजी चैंपियंस लीग,लेडीज़ मैच से हुई शुरुआत फाइनल में बाज़ विज़न ने खिताब किया अपने नाम

IMG 20260610 WA0046

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई डीएलजी चैंपियंस लीग,लेडीज़ मैच से हुई शुरुआत फाइनल में बाज़ विज़न ने खिताब किया अपने ना

कटनी। अरिंदम होटल लॉन में डीएलजी चैंपियंस लीग का रंगारंग आयोजन किया गया और 5 दिन से चल रहे शानदार आयोजन का विधिवत समापन हुआ। लीग की शुरुआत महिलाओं के मैच से की गई मैच में शहर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत टीम ओनर्स का मैच भी आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न टीमों के मालिकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएलजी लीग का फाइनल मुकाबला राइजिंग ब्लास्टर एवं बाज़ विज़न के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में बाज़ विज़न ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में राइजिंग ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राइजिंग ब्लास्टर ने कुल 38 रन जोड़े। कुल मिलाकर राइजिंग ब्लास्टर आठ विकेटों के नुकसान पर आठ ओवरों में कुल 38 रन जोड़ पाई। दूसरी पारी में 38 रनों का पीछा करते हुए बाज़ विज़न ने 6 ओवर में ही 39 रन दो विकेटों के नुकसान पर बना कर शानदार तरीके से विजय हासिल की जैसे ही बाज़ विज़न की टीम जीती ग्रुप की तरफ से उनके टीम ओनर और खिलाड़ियों द्वारा अति आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति कर दी गई। मैच में बाज़ विज़न की तरफ से आशु ने सर्वाधिक 18 गेंद में 21 रन बनाए इसके अलावा हनी 2 विकेट लिए । मैन ऑफ़ द मैच हनी रहे। क्रिकेट लीग आयोजक एडवोकेट मौसूफ बिट्टू, मोती बजाज, मनीष गेई ने जानकारी देते हुए बताया की पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले हनी बड़वारा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए हनी ने चार पारियों में छह विकेट झटके और । सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बाज विजन के हनी बड़वारा को दिया गया। इन्होंने चार पारियों में छह विकेट हासिल किए। लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई,संदेश जैन,पंकज आहूजा, देवाशीष चड्ढा, अज्जू बड़गइयां,सुमंत गोस्वामी द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक अंकुर दुबे द्वारा किया गया।

Exit mobile version