Katni Post Office Franchise: कटनी में खुद का पोस्ट ऑफिस खोलने का मौका! 12वीं पास युवा 20 जून तक ऐसे करें आवेदन – yashbharat.com
Katni Post Office Franchise: कटनी में खुद का पोस्ट ऑफिस खोलने का मौका! 12वीं पास युवा 20 जून तक ऐसे करें आवेदन - yashbharat.com
Katni Post Office Franchise: कटनी में खुद का पोस्ट ऑफिस खोलने का मौका! 12वीं पास युवा 20 जून तक ऐसे करें आवेदन – yashbharat.com
कटनी: कटनी जिले के बेरोजगार युवाओं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए भारतीय डाक विभाग एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। भारतीय डाक विभाग (जबलपुर संभाग) के अंतर्गत कटनी डाकघर द्वारा सेवाओं के विस्तार और आम जनता को घर के पास बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से जिले में डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट (Post Office Franchise) खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र व्यक्ति 20 जून 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
डाक फ्रेंचाइजी खोलने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी:
डाक विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, फ्रेंचाइजी आउटलेट लेने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:
उम्र और पढ़ाई: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उसका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है।
जरूरी संसाधन: आवेदक के पास आउटलेट संचालित करने के लिए खुद का उपयुक्त स्थान (दुकान/ऑफिस), कंप्यूटर, प्रिंटर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाएं होनी चाहिए। Katni Post Office Franchise: कटनी में खुद का पोस्ट ऑफिस खोलने का मौका! 12वीं पास युवा 20 जून तक ऐसे करें आवेदन – yashbharat.com
सॉफ्टवेयर की समझ: आवेदक के पास विभाग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर को चलाने की बेसिक क्षमता और नियमों का पालन करने की सहमति होनी चाहिए।
कहाँ और कैसे करना है आवेदन?
कटनी जिले के जो भी युवा इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवर अधीक्षक डाकघर, जबलपुर संभाग कार्यालय में रजिस्टर्ड पोस्ट (पंजीकृत डाक) के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन समय में सीधे खुद उपस्थित होकर भी फॉर्म जमा किया जा सकता है।
नोट: योजना की विस्तृत शर्तें, पात्रता और आवेदन फॉर्म का प्रारूप प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय, प्रधान डाकघर कटनी (Head Post Office Katni) या अपने नजदीकी संबंधित डाकघर से प्राप्त किया जा सकता है।