Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश में होलिका दहन को लेकर जिला आपदा प्रबंधन समूह लेगा फैसला

images 27

भोपाल। प्रदेश में होलिका दहन के स्वरूप को लेकर निर्णय जिला आपदा प्रबंधन समूह लेगा। स्थानीय स्तर पर तय किया जाएगा कि कितने लोगों को एक जगह एकत्र होने की अनुमति दी जाएगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए समूह में चर्चा कर जिला प्रशासन लॉकडाउन वाले सात शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम) सहित अन्य जिलों में व्यवस्था बनाएगा।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर में रहकर त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने मेरी होली, मेरा घर के सिद्धांत का अनुसरण करने को आवश्यक बताते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूहों से भी कहा है कि वे होली सहित अन्य त्योहारों को सीमित दायरे में रहकर मनाने के लिए जनजागृति करें।

गृह विभाग ने जहां कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं, वहां उन स्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां भीड़ जमा होती है। लॉकडाउन वाले जिलों में होलिका दहन और शब-ए-बारात को सांकेतिक अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि स्थानीय परिस्थिति के हिसाब जिला आपदा प्रबंधन समूह बैठक करके निर्णय लेगा।

Exit mobile version