Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश में जल्द हो सकता है शिवराज कैबिनेट के विस्तार

images 12

राजनीतिक डेस्क। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब मप्र में बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि नया साल शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल में कई नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना की पुष्टि कर चुके हैं। भाजपा संगठन में भी इसे लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि पूर्व में दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक मंत्रिमंडल विस्तार के आसार थे, लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कारण इसे टालना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री इस संबंध में जल्द ही दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान से बातचीत कर सकते हैं। फिलहाल मप्र की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्री हैं और अभी छह मंत्रियों के पद खाली हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में कई मौजूदा मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। तीन मंत्रियों को स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से विभागीय जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा सकता है। वहीं मालवा, निमाड़, महाकौशल, विंध्य क्षेत्र के कई विधायकों की एंट्री हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय समीकरणों के साथ-साथ जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए कुछ तेजतर्रार विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Exit mobile version