Site icon Yashbharat.com

मंडला के शख्स ने 45 वें जन्मदिन पर लिया देहदान का संकल्प, भरा फार्म

yashbharatnew

जबलपुर, आशीष शुक्ला। 15 साल की उम्र में लिये देहदान के संकल्प को अमली जामा पहनाने के लिए मुकेश हिड़ाऊ अपने 45वें जन्मदिन पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए।

मेडिकल के शरीर रचना विभाग पहुंचकर कोष्टा मोहल्ला शहीद उदयचंद वार्ड मंडला निवासी हिडा़ऊ ने मरणोपरांत अपनी देह दान करने का फार्म भरा जिसके लिए उनकी पत्नी व बच्चों ने सहमति दी। हिडा़ऊ ने कहा कि वे जब 15 साल के थे उस समय मंडला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वल्लभदास बड़ोनिया की मृत्यु उपरांत स्वजन ने मेडिकल को उनकी मृत देह दान की थी।

उस समय उन्होंने भी देह दान का संकल्प लिया था हाल ही में प्रशासन की देहदान की अपील पर उन्होंने मेडिकल में जाकर देहदान का फार्म भरने की औपरचारिकता पूर्ण कराई।

माइनिंग कंपनी में हैं सुरक्षा अधिकारी
हिडा़ऊ ने बताया कि वे मंडला में एक निजी माइनिंग कंपनी में सुरक्षा अधिकारी है। उनके पिता की मौत हो चुकी है तथा घर पर पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी बालिग तथा दो अन्य बच्चे नाबालिग हैं। उन्होंने पत्नी व बच्चों से 15 साल की अवस्था में लिए गए संकल्प की जानकारी दी। जिसे सुनकर वे असमंजस में पड़े परंतु मानवता की सेवा के महत्वपूर्ण कार्य में बाधा नहीं बने। पत्नी व बच्चों ने उन्हें मेडिकल जाकर देहदान के संकल्प को पूरा करने के लिए फार्म भरने को कहा।

प्रशासन ने की है देहदान व अंगदान की अपील

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा आम नागरिकों से लगातार देहदान व अंगदान की अपील की जा रही है। ताकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अध्ययनरत भावी चिकित्सकों को प्रेक्टिकल के लिए मृत देह की कमी न होने पाए।

श्री शर्मा ने दानदाताओं से अपील की है कि वे कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 9 में निर्धारित फॉर्म भरने की अपील की है

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार का कहना है कि देहदान व अंगदान के लिए अभी और जागरूकता की आवश्यकता है।

Exit mobile version