Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर; जबलपुर में सोमवार को 37 कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने

images 66

जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। आज सोमवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में 37 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

जनिये कहाँ कहाँ से आये पॉजिटिव

गुडलक अपार्टमेंट के सामने मनोकामना अपार्टमेंट निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क आये 64 वर्षीय पुरुष, झंडा चौक राँझी निवासी 35 वर्षीय युवक, गाजी नगर रद्दी चौकी निवासी 28 वर्ष की महिला।

रामनगर आधारताल निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, छोटी ओमती उड़िया मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय पुरुष, कचनार क्लब के पास कचनार सिटी निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आये 27 और 25 वर्ष के युवक एवं 42 वर्ष की महिला, प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पीछे गुप्तेश्वर में रहने वाली और पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आईं 59 वर्ष की महिला।

इस्टलैंड खमरिया टाइप-2 में रहने वाला 32 वर्ष का पुरुष, ओएफके खमरिया में कार्यरत विजय टॉवर राँझी निवासी 27 वर्ष का युवक, गुलजार होटल में शादी समारोह की फोटोग्राफी करने वाले आजादनगर राँझी निवासी फोटोग्राफर उम्र 26 साल एवं कुंडम रोड खमरिया पिपरिया निवासी फोटोग्राफर उम्र 24 साल, गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुआ 45 वर्ष का पुरूष एवं 28 व 58 वर्ष की महिला।

रामनगर लाल स्कूल के पास रहने वाला 70 वर्ष का वृद्ध, गायत्री नगर आधारताल निवासी 28 वर्ष का युवक , मदनमहल में कनक होटल के पीछे रहने वाला एस ए एफ की छठवीं बटालियन में सब इंस्पेक्टर उम्र 35 साल एवं कोल माइंस के सामने गुप्तेश्वर निवासी पुलिस सायबर सेल की 28 वर्ष की महिला कर्मचारी शामिल है । इनके अलावा एक 70 वर्षीय वृद्ध, 47 वर्ष की महिला, 26 एवं 21 वर्ष की युवती तथा 60 एवं 45 वर्ष के पुरुष भी आज मिले 26 कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं ।

Exit mobile version