CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना के 8 पॉजिटिव और बढ़े

जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला – बुधवार की शाम तक मिली जाँच रिपोर्ट्स में आठ और कोरोना संक्रमित पाये गये हैं । इनमें जॉय स्कूल के पास विजय नगर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, पूर्व में संक्रमित पिता के सम्पर्क में आई लिटिल किंगडम स्कूल के पास धनी की कुटिया रामनगर निवासी 15 वर्ष की बालिका है।

इसी तरह पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में रहीं जागृति नगर अमखेरा निवासी 23 वर्ष की युवती, पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आया दोनी रोड काकरदेही मझौली निवासी 33 साल का पुरुष, पूर्व में मिले संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आया एस्सार पेट्रोल के सामने गांधीग्राम में रहने वाला 42 वर्षीय पुरुष भी शामिल है।

वहीं सर्रा पीपल राँझी निवासी पूर्व में पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में रहा 37 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मण मोहल्ला पुरवा गढ़ा निवासी रेलवे का गुड्स गार्ड और रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती 35 वर्षीय पुरुष तथा न्यू कंचनपुर आधारताल निवासी 55 वर्ष का पुरुष शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम