Katni Corona , कटनी। जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज की आज मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ग्राम छपरवाह निवासी 64 वर्षीय रामकरण विश्वकर्मा का गुरुवार को सेम्पल लेकर जांच की गई थी, जिसमे वह पॉजिटिव निकले थे।
उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती करते हुए उपचार किया जा रहा था। आज शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

