Site icon Yashbharat.com

दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत

jabalpur mp Road accidents pick up vehicles 10 riders Thane Barela news in hindi 217784

उज्जैन। उज्जैन-आगर मार्ग पर देर रात घोसला के पास गाय को बचाने में एक एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना में घायल एंबुलेंस चालक को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस में आगर से एक महिला को डिलेवरी के लिए उज्जैन रेफर किया गया था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। मौत तो दो हुई लेकिन एक नन्‍ही जान दुनिया में आने से पहले हुई हादसे का शिकार ।

Exit mobile version