Site icon Yashbharat.com

ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

road accident sehore 24 06 2018

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और उसमें बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर देहली पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। सेमाढाना निवासी महेश बंदेबार ऑटो चालक है और वो दूध की खरीदी कर शहर की ओर लेकर जा रहा था। उसके साथ उसका सहयोगी नरसरा निवासी गुड्डा बंसी भी था। इसी दौरान देहली पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो चालक और सवारी ऑटो में ही फंस गए थे। जिन्हें बाद में निकाला। टक्कर से ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में रेत भरी हुई थी और तेज गति के कारण वो अनियंत्रित हो गया। ट्रक साईं पालकी कंपनी का बताया जा रहा है जो कि रामकोना से रेत लेकर बैतूल की ओर जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version