ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार बच्चों सहित ग्यारह लोग घायल

IMG 20250531 WA0042

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार बच्चों सहित ग्यारह लोग घाय

कटनी।कुठला थाना क्षेत्र के चाका मोड़ के समीप एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।इस घटना मे ऑटो मे सवार चार बच्चो सहित ग्यारह लोगो को चोट आई है।सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है।प्राप्त जानकारी के शनिवार कि शाम ऑटो मे चार बच्चों सहित ग्यारह लोग ऑटो मे सवार होके झुकेही रेलवे स्टेशन के पास से चाका पब्लिक स्कूल के पास एक कार्यक्रम मे सम्मलित होने आ रहे थे।. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने चाका मोड़ के समीप ऑटो को टक्कर मार दी।इस घटना मे ऑटो सड़क से उतर कर पलट गया।जिससे ऑटो मे सवार चार महिला, तीन बच्चे सहित ग्यारह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।राहगीरों ने एम्बुलेंस कि सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ वह इलाजरत है.।

इसे भी पढ़ें-  विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर कटाएघाट मोड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद,आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से किया गया भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के दीर्घायु एवं उत्तम जीवन की कामना की