Site icon Yashbharat.com

झरने में पिकनिक मनाने गए 30 लोग फंसे, 12 बहे, 8 को हेलीकॉप्टर से बचाया गया

images 21

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुल्तानगढ़ जलप्रपात पर बुधवार को पिकनिक मनाने आए लोगों में से लगभग 12 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए और लगभग 30 लोग पानी के बीच फंसे हुए हैं।खबर है कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

शिवपुरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुरेश चंद्र दोहरे ने बताया कि शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र में स्थित सुल्तानगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आए लगभग 12 लोग अचानक नदी में पानी बढ़ने से 100 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गए जबकि लगभग 30 लोग एक चट्टान पर फंसे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की योजना बना रहे हैं। गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने और प्राकृतिक झरने में नहाने के लिए आए थे। इस दौरान क्षेत्र में हो रही वर्षा के चलते शाम को 4 के आसपास झरने में अचानक पानी का प्रवाह तेज हो गया। मौके पर नहा रहे लोगों में से कई लोग खतरा देखकर तेजी से किनारे पहुंच गए लेकिन लगभग 12 लोग पानी में बह गए।
Exit mobile version