मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया

दुबई/सना: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर (Red Sea) में सऊदी अरब के दो कमर्शियल तेल टैंकरों पर हुए भीषण हमले की जिम्मेदारी ली है। यह नौसैनिक हमला सऊदी सेना द्वारा सना एयरपोर्ट पर की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया है। इस कार्रवाई के बाद रियाद और हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है।

हूती समूह के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने टेलीग्राम पर आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले का दावा किया।

अनुपूरक बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को 40 करोड़ के दो पुलों की मिली सौगात,विधायक संजय पाठक के प्रयासों के बाद कटनी नदी एवं महानदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल संपर्क मार्ग

बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से बोला हमला

हूती प्रवक्ता के मुताबिक, हूती नौसेना ने एक विशेष सैन्य अभियान (Special Military Operation) चलाकर सऊदी अरब के दो जहाजों—ENCELIA और LAYLA को निशाना बनाया।

‘घेराबंदी के बदले घेराबंदी’: सऊदी को सीधे तौर पर दी घुसकर हमले की चेतावनी

हूती विद्रोहियों ने इस हमले को ‘घेराबंदी के बदले घेराबंदी’ की नीति का हिस्सा बताया है। ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने चेतावनी देते हुए कहा:

“अगर दुश्मन सऊदी अरब ने हमारे देश पर कोई भी हमला करने की नादानी की, तो इसका जवाब सऊदी के क्षेत्र में घुसकर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियानों से दिया जाएगा, जिसके नतीजे उसके लिए बेहद खौफनाक होंगे।”

Bab el-Mandeb जलडमरूमध्य बंद: वैश्विक व्यापार पर मंडराया संकट

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) को जोड़ने वाले अति-संवेदनशील बाब-अल-मंदेब (Bab el-Mandeb) स्ट्रेट को सऊदी जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है।

वैश्विक व्यापार के लिहाज से यह बेहद चिंताजनक है, क्योंकि दुनिया का लगभग 12 प्रतिशत समुद्री व्यापार इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। इस हमले के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी कंपनियों के भी इस रास्ते से गुजरने से कतराने की आशंका बढ़ गई है, जिससे वैश्विक तेल और माल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

Exit mobile version