‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से!

मुंबई (यश भारत डॉट कॉम नेटवर्क): नीम करोली बाबा (महाराज जी) के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के बीच मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने खुलासा किया है कि ‘हनुमान अंश’ कोई अकेली फिल्म नहीं, बल्कि यह 3 फिल्मों की एक विशाल ट्रिलॉजी (सीरीज) का हिस्सा है।

3 हिस्सों में कैसे आगे बढ़ेगी नीम करोली बाबा की कहानी?

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में निर्माता नम्रता सिंह ने ट्रिलॉजी के तीनों अध्यायों की रूपरेखा साझा की:

स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स का भी होगा जिक्र

नीम करोली बाबा का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि हॉलीवुड और सिलिकॉन वैली की दिग्गज हस्तियां भी उनकी भक्त रही हैं।

महज 22 दिनों में हुई थी पहले पार्ट की शूटिंग

‘हनुमान अंश’ के निर्माण से जुड़ा एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है:

90 दिनों के ब्रेक के बाद शुरू होगी दूसरे पार्ट की पटकथा

फैंस भले ही दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों, लेकिन मेकर्स ने साफ किया है कि फिलहाल अगले पार्ट की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू नहीं हुआ है। पिछले डेढ़ साल से बिना किसी छुट्टी के लगातार काम कर रही टीम ने 90 दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है। ब्रेक से लौटते ही ‘हनुमान अंश – पार्ट 2’ की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम युद्ध स्तर पर शुरू होगा।

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज कब है? जानिए व्रत में रातभर जागने की परंपरा का धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Exit mobile version