वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

खेल डेस्क। वुमेंस एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत की सूत्रधार रहीं भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा, जिन्होंने महज 39 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर शैफाली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

हरमनप्रीत को पछाड़ा: एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय

अपनी 68 रनों की पारी की बदौलत शैफाली वर्मा ने साल 2026 में T20I में अपने 675 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के 2018 के रिकॉर्ड (663 रन) को पीछे छोड़ दिया है।

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक रन:

खिलाड़ीवर्षकुल रन
स्मृति मंधाना2024763 रन
शैफाली वर्मा2026675 रन
हरमनप्रीत कौर2018663 रन
स्मृति मंधाना2026649 रन
स्मृति मंधाना2018622 रन

एशिया कप 2026 में छाया शैफाली का बल्ला

शैफाली वर्मा पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली (Top Scorer) बल्लेबाज रहीं:

  • कुल रन: 5 मैचों में 42.60 की औसत और 171.01 के स्ट्राइक रेट से 236 रन।

  • बाउंड्री का धमाका: पूरे टूर्नामेंट में 28 चौके और 11 छक्के लगाए।

  • दूसरे नंबर पर मंधाना: स्मृति मंधाना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 213 रन (स्ट्राइक रेट 165.12) बनाए।

इसे भी पढ़ें-  देश में E100 फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों का रास्ता साफ: सड़क परिवहन मंत्रालय ने नियमों में किया संशोधन, सामान्य गाड़ियों में नहीं चलेगा 20% से ज्यादा इथेनॉल

फाइनल मैच का हाल