शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!” ट्रेंट से DMart तक नए स्टोर्स की लाएंगे बाढ़; ₹4,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!" ट्रेंट से DMart तक नए स्टोर्स की लाएंगे बाढ़; ₹4,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!" ट्रेंट से DMart तक नए स्टोर्स की लाएंगे बाढ़; ₹4,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!” ट्रेंट से DMart तक नए स्टोर्स की लाएंगे बाढ़; ₹4,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख रिटेलर्स देश भर में अपने ऑफलाइन (फ़िज़िकल) स्टोर्स और ओमनी-चैनल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला मौका है जब ऑफलाइन स्टोर्स खोलने की रफ्तार चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने जा रही है।
टाटा ग्रुप की ‘ट्रेंट’, एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart), ‘मोर रिटेल’ और रिलायंस रिटेल जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए ₹4,000 करोड़ से अधिक की पूंजी जुटाई है या जुटाने का प्लान तैयार किया है।
10 बड़े रिटेलर्स ने एक साल में जोड़े 2,182 नए स्टोर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के 10 सबसे बड़े लिस्टेड रिटेलर्स (रिलायंस रिटेल, DMart, ट्रेंट, टाइटन, जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स और V-मार्ट) ने वित्त वर्ष 2025-26 में नेट 2,182 नए स्टोर्स जोड़े हैं, जो पिछले वित्त वर्ष के 1,745 स्टोर्स की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हैं।
रिलायंस रिटेल का बड़ा दांव: रिलायंस रिटेल ने अपना नॉन-करंट बैंक लोन ₹14,809 करोड़ से बढ़ाकर ₹22,521 करोड़ कर लिया है। कंपनी आने वाले महीनों में अपने 700 से ज्यादा ‘डार्क स्टोर्स’ के नेटवर्क को और मजबूत करेगी तथा छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) में पैठ बढ़ाएगी।शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!” ट्रेंट से DMart तक नए स्टोर्स की लाएंगे बाढ़; ₹4,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
ट्रेंट जुटाएगा ₹2,500 करोड़: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट ने ‘स्टार स्टोर्स’ के तेजी से विस्तार, रिटेल रियल एस्टेट और आउटलेट्स अपग्रेडेशन के लिए ₹2,500 करोड़ जुटाने की शेयरधारकों से मंजूरी ली है।
DMart और मोर रिटेल की फंडिंग: एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) डिबेंचर के जरिए ₹1,000 करोड़ जुटा रहा है, वहीं ‘मोर रिटेल’ ने HSBC के जरिए ₹500 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग हासिल की है।
अरविंद फैशन्स का प्लान: कंपनी की योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,50,000 वर्ग फुट नेट रिटेल स्पेस जोड़ने की है।