रेलवे स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में पकड़े गए भोपाल के 2 युवक, 44 लाख रुपये की 19 किलो चांदी जब्त

भोपाल/रेलवे समाचार: प्लेटफॉर्म पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी की टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे भोपाल निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए चांदी के जेवरातों का कुल वजन 18.894 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 44 लाख रुपये बताई जा रही है।

 नहीं दिखा सके बिल, 106 BNSS के तहत कार्रवाई

जीआरपी अधिकारियों ने जब दोनों युवकों से आभूषणों के परिवहन और खरीद-बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत करने को कहा, तो वे मौके पर कोई भी रसीद नहीं दिखा सके। रेलवे स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग में पकड़े गए भोपाल के 2 युवक, 44 लाख रुपये की 19 किलो चांदी जब्त

पुलिस अब दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की योजना थी।

Exit mobile version