ओडिशा में सड़क हादसा: मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी में समाई XUV कार; डोर लॉक होने से तड़प-तड़पकर बुझीं 5 बारातियों की जिंदगी

ढेंकानाल: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बांगुरसिंह गांव से इंदुपुर जा रही बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी (Mahindra XUV) कार रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी के तालाब (बांध) में जा गिरी।
कार के पानी में गिरते ही उसके दरवाजे सेंट्रल लॉक हो गए, जिसके कारण अंदर फंसे 5 युवकों की तड़प-तड़पकर और दम घुटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद शादी के घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बारात में शामिल वाहन इंदुपुर की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में छाटिया के पास आए एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पास के गहरे तालाब में जा घुसी। ओडिशा में सड़क हादसा: मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी में समाई XUV कार; डोर लॉक होने से तड़प-तड़पकर बुझीं 5 बारातियों की जिंदगी
सेंट्रल लॉकिंग बनी काल: हादसे के तुरंत बाद कार के सभी दरवाजे और खिड़कियां ऑटो-लॉक (Door Lock) हो गए। पानी तेजी से अंदर भरने लगा और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला।
2 लोगों ने तैरकर बचाई जान: कार में कुल 7 लोग सवार थे। 2 लोग किसी तरह कांच या दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी 5 लोग अंदर ही फंस गए।
मृतकों की पहचान: मृतकों में बांगुरसिंह गांव के राम साहू (25), अविनाश साहू (26), राकेश कुमार साहू (25), चंद्रकांत स्वाईं (27) और दूल्हे के मौसेरे भाई अभिजीत साहू शामिल हैं।
ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े और पानी में उतरकर मदद की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अंदर मौजूद सभी 5 युवकों की सांसें थम चुकी थीं।
सूचना मिलते ही ढेंकानाल सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।