BJYM के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की घर में गोली मारकर वीभत्स हत्या, इलाके में सनसनी

BJYM के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की घर में गोली मारकर वीभत्स हत्या, इलाके में सनसनी

सहरसा/पटना (यश भारत डॉट कॉम)। बिहार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों की एक और दर्दनाक वारदात सहरसा जिले से सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के 22 वर्षीय जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत (पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन सिंह) की उनके ही घर में घुसकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही सहरसा वार्ड नंबर 15 और आसपास के पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है

मुंह पर तकिया रखकर मारी गोली, वीभत्स अवस्था में मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गेट का ताला खुलवाकर कमरे के अंदर से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

पार्टी से लौटने के बाद देर रात हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार:

शुरुआती शक के घेरे में दोस्त; पुलिस जांच तेज

आर्यन ने ही घटना की जानकारी गांव में रह रहे अभिजीत के भाई को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों और पुलिस के शुरुआती शक के घेरे में फिलहाल वही दोस्त आर्यन भी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है

सहरसा पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है

Exit mobile version