शहादत के कुछ ही घंटों बाद बड़ा एक्शन” अनंतनाग में लश्कर आतंकियों के घर ढहाए गए; अमरनाथ ड्यूटी पर जवान हुआ था शहीद
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात जवान के शहीद होने पर बड़ा एक्शन: अनंतनाग में लश्कर के 2 आतंकियों के घर ढहाए गए
शहादत के कुछ ही घंटों बाद बड़ा एक्शन!” अनंतनाग में लश्कर आतंकियों के घर ढहाए गए; अमरनाथ ड्यूटी पर जवान हुआ था शहीद
श्रीनगर/अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर आतंकवादियों की नापाक करतूत के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान के शहीद होने के कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों के मकानों को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, सक्रिय आतंकवादी आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई के मकानों पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को यह विध्वंस कार्रवाई की गई।
लाल चौक पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन शहीद
बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अनंतनाग के व्यस्तम क्षेत्र लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम पर संदिग्ध आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। शहादत के कुछ ही घंटों बाद बड़ा एक्शन!” अनंतनाग में लश्कर आतंकियों के घर ढहाए गए; अमरनाथ ड्यूटी पर जवान हुआ था शहीद
इस कायरतापूर्ण हमले में 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
क्षेत्र में सुरक्षा बल अलर्ट पर, खराब मौसम से रुकी अमरनाथ यात्रा
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मध्यम से भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ (Flash Floods) और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते अमरनाथ यात्रा को फिलहाल पिछले चार दिनों से स्थगित रखा गया है।