Site icon Yashbharat.com

जबलपुर से बिछिया जा रही कार मंडला के पास हादसे का शिकार , 3 की मौत

09 04 2021 09 april 110 jab 2021

मंडला- जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। जबलपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अंजनिया चौकी अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल बताया गया है। घटना माधोपुर बायपास की रात डेढ़ बजे के लगभग की बताई गई है।

 

जबलपुर से बिछिया जा रही थी कार : प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनिया चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम माधोपुर बायपास में ट्रक और कार की टक्कर हो गई l घटना रात लगभग 1.30 बजे अंजनिया माधोपुर स्थित बाइपास में उस वक्त हुई जब कार क्रमांक MP51 CA 5423 जबलपुर से बिछिया की ओर जा रही थी औऱ ट्रक क्रमांक HR 63 C 5267 जबलपुर की ओर जा रहा था। ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार बुरी तरह चिपट गई। जिसमें डेढ़ साल की बच्ची, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। जानकारी लगते ही अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंची औऱ एक घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि मृतक बिछिया क्षेत्र के ही निवासी हैं।

पिछले एक सप्ताह में सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मंडला-जबलपुर मार्ग में बबैहा पुल में दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 अप्रैल की रात एक कार पुल से गिर गई थी और सवार दो लोग मारे गए थे। 7 अप्रैल को ट्रक व मिनी ट्रक की भिड़ंत बबैहा पुल में हुई थी। जिसमें पुल में कार्यरत मज़दूर चपेट में आ जाने से मारे गए थे। और अब यह हादसा हो गया है।

Exit mobile version