Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Big Accident गोसलपुर मोहतरा टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत

गोसलपुर थाना मोहतरा टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़े 4 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कटनी और मझगंवा के रहने वाले है। मृतकों की पहचान संदीप बर्मन, शिवम कुशवाहा, संदीप उपाध्याय और प्रकाश बर्मन के रुप में की गई है।

जबलपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात यह भीषण सड़क हादसा घटित हुआ । 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोसलपुर थाना पुलिस को दी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम