Site icon Yashbharat.com

जबलपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, EOW ने विमान से उतार कर शख्स को लिया हिरासत में

images 65 1

जबलपुर एयरपोर्ट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन से जुड़े मामले में आरोपित एक व्यक्ति को ईओडब्ल्यू ने विमान में हिरासत में लिया। आरोपित प्रेम मसीह जमीन से जुड़े प्रकरण में नामजद आरोपित था। पुलिस को मुखबिर के जरिए खबर मिली कि आरोपित प्रेम मसीह दिल्ली फरार हो रहा है। यह जानकारी टीम ने पुलिस को दी और मदद मांगी।

जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार की शाम चार बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में पहुंचा। विमान रनवे पर दौड़ता इससे पहले ही टीम ने एटीसी की मदद से विमान को खड़ा करवा लिया।

टीम के सदस्य फौरन विमान में दाखिल हुए और प्रेम को लेकर नीचे उतर आए। इसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस मामले में सीएसपी ओमती पंकज मिश्रा ने कहा कि पुराने मामले में प्रेम मसीह नामजद आरोपित था।

जिसके दिल्ली जाने की सूचना ईओडब्ल्यू के माध्यम से मिली थी। हमने खमरिया थाना को मदद करने के लिए निर्देश दिया था जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने आरोपित काे पकड़ा।

Exit mobile version