Site icon Yashbharat.com

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग- खेत मे उतरा

08 10 2020 emergency landing of air force helicopter 20851707
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गांव कल्लरपुर के जंगल में गुरुवार सुबह एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था, जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

Exit mobile version