Friday, May 1, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

वायुसेना के एडवांस लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे की आपात लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

होशियारपुर। यहां के निकट दसूहा के तहत आते हाजीपुर के गांव बुड्ढावड़ में वायु सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उसकी खेतों इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी और किसी तकनीकी खराबी के चलते इसकी खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट और हेलिकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुुुुकी है। पठानकोट बेस पर सेना अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

खेतों में अचानक हेलिकॉप्टर के उतरने से ग्रामीण डर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गांव के ऊपर तेज आवाज आई। लोगों ने देखा कि सेना का हेलिकॉप्टर तेजी से खेतों की तरफ जा रहा है। कुछ ही देर में हेलिकॉप्टर खेतों में उतर गया। लोग वहां पहुंचने शुरू हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोरोना संक्रमण के कारण लगे कर्फ्यू के कारण पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।

हेलिकॉप्टर में क्या तकनीकि गड़बड़ी आई थी अभी यह पता नहीं चल पाया है। पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले जा दिया गया है। सेना की दूसरी टीम हेलिकॉप्टर को लेेेेने के लिए पहुंच रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम