Site icon Yashbharat.com

आयुष विभाग का दावा-काढ़ा से ठीक हुए कोरोना मरीज़, कटनी सहित इन ज़िलों में किया प्रयोग

IMG 20200610 WA0023

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) आयुष विभाग (ayush department) ने कोरोना (corona virus) महामारी के दौर में लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर-घर त्रिकुटी चूर्ण बांटा. फिर उसने आरोग्य कसायम काढ़ा तैयार किया.आयुष विभाग का दावा है कि 9 खास जड़ी बूटियों से तैयार आरोग्य कसायम काढ़ा पीने से 31 जिलों के कोरोना मरीज और क्वॉरेंटीन किए गए लोग स्वस्थ हो गए.

31 जिलों में दिया गया काढ़ा
मध्य प्रदेश आयुष विभाग के आयुक्त एम के अग्रवाल से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष विभाग की विशेषज्ञ समिति ने आरोग्य कसायम काढ़ा तैयार किया है.इस काढ़े को कोरोना संक्रमण प्रभावित 31 जिलों में 16 जून से पिलाना शुरू किया था. संस्थागत क्वॉरेंटीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पिलाने के बाद 7 दिन तक उनकी निगरानी की गई. 7 दिन बाद 2425 क्वॉरेंटीन में से 2204 मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई.3455 कोरोना मरीजों में से 3382 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं.वहीं 917 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है

इन ज़िलों में प्रयोग

होशंगाबाद, सीहोर,रायसेन, विदिशा बैतूल,हरदा, राजगढ़,इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर,धार,देवास,खरगोन,रतलाम नीमच,जबलपुर,ग्वालियर,मंदसौर,बालाघाट,खंडवा,रीवा,शाजापुर,सिवनी,कटनी, नरसिंहपुर, मुरैना, अशोकनगर,सीधी,दतिया, दमोह में ये प्रयोग किया गया.

भारत सरकार ने की तारीफ
मध्य प्रदेश आयुष विभाग के आयुक्त एम के अग्रवाल का कहना है कि उनके विभाग के इस कार्य की भारत सरकार ने भी तारीफ की है. सरकार ने प्रशस्ति पत्र भी दिया है. अब बाकी जिलों में भी आयुष विभाग ये काढ़ा बांटने वाला है.भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीज और क्वॉरेंटीन किए गए लोगों को भी काढ़ा पिलाने की तैयारी की जा रही है.आरोग्य कसायम काढ़ा घर-घर तक लोगों को पहुंचाया जाएगा ताकि लोग कोरोना महामारी से दूर रहें.

Exit mobile version