Corona in Bhopal सावधान…! भोपाल में पांच कोरोना संक्रमित मिले, सभी को थी सर्दी खांसी बुखार

Corona in Bhopal कोरोना के नए वेरिएंट के दस्तक देने के बाद भोपाल में लगातार कोविड के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में एक साथ पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हैं। बताया गया कि इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर सभी की कोविड जांच कराई गई थी। जांच में पांचों लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमित मरीज पुरुष है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सर्दी-खांसी के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। कोरोना का यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। चार-पांच दिन में मरीज खुद ठीक हो जाता है। लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। अगर किसी रोगी में लक्षण मिलते हैं तो वह होम क्वारंटीन हो सकता है।

यहां पर यह बता दें कि इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी एक दिन में कोरोना के पांच मरीज मिले थे, जिनमें से 03 एक ही परिवार के थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में दिसंबर 2023 अब तक 779 जांच में 23 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-  वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में रखनी चाहिए दवाइयां? गलत दिशा में रखने से बढ़ सकती हैं बीमारियां, जानिए सही नियम

1 thought on “<h1 class="entry-title">Corona in Bhopal सावधान…! भोपाल में पांच कोरोना संक्रमित मिले, सभी को थी सर्दी खांसी बुखार</h1>”

  1. Pingback: रूस: साइबेरिया की रिसर्च लैब में महिला कर्मचारी की मौत से हड़कंप, प्लेग की आशंका के बीच 200 लोग क्वार

Comments are closed.

Scroll to Top