आग में झुलसी नवविवाहिता की मौत,पिता ने लगाया ससुर व पति पर जिंदा जलाने का आरोप

कटनी। बरही थाना अंतर्गत ग्राम पनपथा से एक 30 वर्षीय विवाहिता को आग में शतप्रतिशत झुलस जाने के कारण जिला चिकित्सालय लाया गया।

जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में विवाहिता के पिता ने पति और ससुर पर दहेज में सोने की चैन व मोटर सायकल की मांग करते हुए प्रताड़ित करने व जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पनपथा निवासी 30 वर्षीय ललता पति परदेशी महोबिया को कल रात आग में बुरी तरह झुलस जाने के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

ललता की मौत की खबर पाकर जिला चिकित्सालय पहुंचे ललता के पिता दादूराम महोबिया ने पति परदेशी व ससुर सदाफल महोबिया पर दहेज में सोने की चैन व मोटर सायकल मांगने और दहेज की मांग पूरी न होने पर ललता को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मासूमों के सिर से उठा मां का साया
एक जानकारी में यह भी बताया जाता है कि शादी के बाद ललता के दो बच्चे भी हैं। जिनके सिर से अब मां का साया उठ चुका था। परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे आज इन मासूमों को यह भी नहीं पता था कि अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं है।
गुमराह करता रहा पति
मायकेपक्ष के लोगों ने एक जानकारी में यह भी बताया कि पति परदेशी ने ललता की मौत हो जाने पूर्व कुछ नहीं बताया और पूरे समय गुमराह करता रहा। परदेशी आग में झुलसी ललता को जिला चिकित्सालय लाने एंबुलैंस की भी मदद नहीं ली तथा उसे साड़ी में बांधकर मोटर सायकल में कटनी लेकर आया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा उसकी मौत के बाद मायकेपक्ष को आग में जलकर खत्म होने की जानकारी दी।

Exit mobile version