Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

दहेज में 10 लाख रूपए की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा ससुराल पक्ष, पुलिस तक पहुंची शिकायत

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के कैरिन लाइन क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के द्धारा दहेज प्रताडऩा व मारपीट की शिकायत पुलिस से की गई है। विवाहिता के द्धारा दहेज प्रताडऩा व मारपीट का आरोप पति, सास, ससुर, ननद पर लगाया गया है।

विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसका पति पहले दो शादी कर चुका था, इसके बावजूद धोखे में रखकर उसके साथ विवाह किया है।

बहरहाल माधवनगर थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र की प्रति यशभारत डॉट काम को उपलब्ध कराते हुए कैरिन लाइन माधवनगर निवासी चाहत आहूजा उर्फ जीनल पंजवानी पति पंकज पंजवानी ने बताया कि वह मूलत: ग्वालियर की रहने वाली है, उसका विवाह 13 जनवरी 2023 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ सिंधु भवन के पास कैरिन लाइन निवासी पंकज पिता अशोक पंजवानी के साथ हुआ था।

चाहत के मुताबिक विवाह के समय मेरे माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष की मांग पर राशि दहेज में ढाई लाख रूए नगद, सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य घर गृहस्थी का सामान भी दिया था तथा शादी का पूरा खर्च भी वहन किया था।

ससुराल पक्ष ने शादी के समय एक रूपए भी अपने पास से खर्च नहीं किया था। चाहत के मुताबिक विवाह के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा लेकिन कुछ समय बाद पति पंकज पजवानी, ससुर अशोक पंजवानी, सास मंजू देवी पंजवानी व ननद पिंकी केशवानी पति कमल केसवानी दहेज में 10 लाख रूपए की मांग करते हुए प्रताडि़त करते हुए मारपीट करने लगे।

चाहत का यह भी आरोप है कि उसका पति पंकज पंजवानी मेरे पूर्व दो विवाह क्रमश: पूजा सुंदरानी पिता मनोहरलाल सुंदरानी निवासी कृष्णानी भवन के पास माधवनगर सन 09 नवंबर 2011 में तथा उसके बाद प्रिसी मोटवानी पिता सुशील मोटवानी निवासी एडीएम लाईन, माधवनगर से सन 01 फरवरी 2020 में कर चुका है। चाहत ने पति सहित ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों पर कार्रवाई की पुलिस से की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम