तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम दिवस हुयी विविध प्रतियोगिताएं

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम दिवस हुयी विविध प्रतियोगिताए

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न साहित्यक एवं रूपांकन गतिविधियों की प्रस्तुतियों के साथ प्रथम दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम जिले के महाविद्यालयो के क्रमों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया ,जिसमें 16 महाविद्यालय सम्मिलित हुए। इस अवसर पर वाद विवाद , वक्तृत्व कला ,प्रश्न मंच , पोस्टर ,कोलाज,रंगोली ,चित्रकला,क्ले मॉडलिंग एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता एवं डॉ माधुरी गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन, एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर में डॉ सुनील कुमार बाजपेई ने जिले का विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागियों ,दल प्रभारियों एवं सम्मानित प्राचार्यों का स्वागत उद्बोधन दिया ।उन्होंने कहा कि यह युवा उत्सव युवाओं का पर्व है जहां छात्र /छात्राएं किताबी ज्ञान के अतिरिक्त अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं तथा सभी प्रतिभागियों को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी ।
प्रतिभागियों के निर्णायक मंडल में लक्ष्मी नायक, रमाकांत निगम, रामखेलावन गर्ग ,सतीश आनंद वंदना गिलानी , सुनीता चौदहा का भी सम्मान किया गया। प्रतिवाद समिति में डॉ हेमलता गर्ग ,डॉसुषमा श्रीवास्तव ,डॉ विनय बाजपेई ,डॉ अमिताभ पांडे एवं
अंकगणना समिति में उर्मिला दुबे, वंदना मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालयो की व्यापक भागीदारी इस साहित्यिक रूपांकन विधा में दिखाई दी ।जिसमें शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी ,शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, शासकीय महाविद्यालय बरही , शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद , सहित 16 महाविद्यालयो के प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ एमपी यादव,डॉ, अनिल तौहेल, अजय कुररिया, डॉ व्ही के द्विवेदी (व्यवस्था प्रभारी), डॉ किरण खरादी,डॉ रुक्मिणी प्रताप सिंह , राजेश साहू , अतुल कुमार तथा अन्य महाविद्यालय से आए हुए दल प्रभारियो का सक्रिय सहयोग रहा l

Exit mobile version