Site icon Yashbharat.com

शहडोल से उमरिया के बीच हरिद्वार से पुरी जाते समय ट्रेन नम्बर 18478 रेल ट्राली से टकराई

Railways

शहडोल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के उपखंड शहडोल से उमरिया के बीच ट्रेन क्रमांक 18478 हरिद्वार से पुरी जाते समय रेल ट्राली से टकरा गई। यह घटना शनिवार की दोपहर 11.55 की है। जानकारी के अनुसार बिरसिंहपुर से मुदरिया के बीच यह घटना हुई है, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

इसी तरह की लापरवाही से 9 अगस्त 2017 को उत्तर प्रदेश में उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें 21 जान गई थी। रेल ट्राली के साथ इंजीनियरिंग विभाग का अमला चलता है। जहां भी ट्रैक पर सुधार का कार्य करना होता है, वहां पहले से फ्लैग लगाया जाता है और ट्रेनों के आने-जाने से पहले सूचना का आदान-प्रदान किया जाता है।

घटना के कारण लगभग डेढ़ घंटे ट्रेन विलंब से शहडोल रेलवे स्टेशन पर 1.40 पर पहुंची। शाम 4 तक इंजीनियरिंग विभाग अपने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करता रहा, लेकिन जब बिलासपुर तक यह बात पहुंची तो वहां से जांच शुरू कर दी गई है। बिलासपुर मुख्यालय से 25 कर्मचारियों को बुक ऑफ करके बुलाया गया है, जिनकी जांच होगी और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version