Site icon Yashbharat.com

कल होगा विक्रमोत्सव 2025-जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ,सूर्य उपासना कार्यकम उपरांत मसुरहा घाट में होगा श्रमदान,राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

IMG 20250329 WA0055

कल होगा विक्रमोत्सव 2025-जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ,सूर्य उपासना कार्यकम उपरांत मसुरहा घाट में होगा श्रमदान,राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसार*

कटनी।मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार निकायों के विभिन्न जल स्त्रोतों नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों को अविरल बनाये रखने हेतु इन संरचनाओं का संरक्षण एवं पुर्नजीवन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये दिनांक 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक नदियों, तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण / संरक्षण हेतु विक्रमोत्सव 2025-जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाना है। जिसका शुभारंभ 30 मार्च 2025 को क्षिपा नदी के तट, उज्जैन में में किया जाएगा,उक्त राज्य स्तरीय कार्यकम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम भी आयोजित किया जावेगा।

विक्रमोत्सव 2025-जल गंगा संवर्धन अभियान शुभारंभ

विकमोत्सव 2025-जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ दिनांक 30 मार्च 2025 को बस स्टेण्ड ऑडिटोरियम में आयोजित “सूर्य उपासना” कार्यकम के समापन उपरांत नगर की जल संरचनाओं के चिन्हांकन हेतु जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तकनीकी दल रवाना किये जायेंगे,तत्पश्चात् कटनी नदी की सफाई हेतु मसुरहा घाट में समाजसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा सामूहिक श्रमदान किया जायेगा।

Exit mobile version