Site icon Yashbharat.com

10 वर्षों से अधिक समय से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण, हाथों में खाली बर्तन और गुम्मे लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय लगाई गुहार

IMG 20250211 WA0055

10 वर्षों से अधिक समय से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण, हाथों में खाली बर्तन और गुम्मे लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय लगाई गुहारकटनी। कटनी जनपद क्षेत्र अंतर्गत खरखरी नंबर -1 कोल मोहल्ला जहां करीब 200 परिवार निवासरत हैं इस गांव में पानी की भीषण किल्लत ग्रामीण झेल रहे हैं ग्रामीणों का कहना है की बूंद- बूंद पानी के लिए उन्हें तरसना पड़ता है। करीब 10 वर्षों से अधिक समय से गांव में पानी की समस्या है। इस इलाके के आसपास लगे हैंडपंप या तो खराब हो चुके हैं या फिर सूखे पड़े हुए हैं। पीएचई विभाग द्वारा 4 वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत यहां पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन आज तक इसे प्रारंभ नहीं किया गया कई बार ग्रामीण पीएचई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पाइप लाइन को चालू करने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीण महिलाएं सिर पर खाली बर्तन और गुम्मे लेकर अधिकारियो के समक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची थी। और पानी की समस्या से उन्हें निजात दिलाने गुहार लगाई। करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण महिलाएं और पुरुष कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे।

Exit mobile version