Ganja: भोपाल में मां जेल गई तो बेटे ने संभाला गांजा तस्करी का धंधा; डिलीवरी के लिए नाबालिगों का कर रहा था इस्तेमाल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Ganja: भोपाल में मां जेल गई तो बेटे ने संभाला गांजा तस्करी का धंधा; डिलीवरी के लिए नाबालिगों का कर रहा था इस्तेमाल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Ganja: भोपाल में मां जेल गई तो बेटे ने संभाला गांजा तस्करी का धंधा; डिलीवरी के लिए नाबालिगों का कर रहा था इस्तेमाल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन इलाके में घेराबंदी कर गांजा तस्करी के एक बेहद शातिर और संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि तस्करी के इस काले धंधे का संचालन एक ही परिवार द्वारा किया जा रहा था, जिसमें पुलिस की नजरों से बचने के लिए नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया जा रहा था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सौदे उर्फ राहुल कुचबंदिया समेत दो विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालकों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 13 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.75 लाख रुपये बताई जा रही है।Ganja: भोपाल में मां जेल गई तो बेटे ने संभाला गांजा तस्करी का धंधा; डिलीवरी के लिए नाबालिगों का कर रहा था इस्तेमाल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

मां के जेल जाते ही बेटे ने संभाली ‘कमान’

क्राइम ब्रांच की पूछताछ और जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मुख्य आरोपी राहुल की मां थी। कुछ समय पहले पुलिस कार्रवाई के दौरान मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मां के जेल जाने के बाद पूरे नेटवर्क को टूटने से बचाने के लिए बेटे राहुल ने कमान संभाल ली। वह अपनी मां के पुराने संपर्कों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर गांजे की खेप भोपाल मंगा रहा था।

पुलिस से बचने के लिए नाबालिगों को बनाया ‘मोहरा’

आरोपी राहुल कुचबंदिया बेहद शातिर तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहा था। शहर के भीतर गांजे की सप्लाई करने और ग्राहकों तक माल पहुंचाने के लिए वह नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल करता था। आरोपी का मानना था कि बच्चों पर आमतौर पर पुलिस आसानी से शक नहीं करती और चेकिंग के दौरान भी वे बच निकलते हैं। वह इन नाबालिगों को पैसों और नशे का लालच देकर इस दलदल में धकेल रहा था।

रेलवे स्टेशन के पास क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदी

क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग सफेद रंग के प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़े ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने बिना वक्त गंवाए एक विशेष टीम का गठन किया और मुखबिर के बताए स्थान पर सादे कपड़ों में जाल बिछाया। टीम ने संदिग्ध हालत में घूम रहे दो नाबालिगों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जब उनके पास मौजूद सफेद बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 13 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

नाबालिगों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने मुख्य आरोपी राहुल कुचबंदिया का नाम उगला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह गांजा भोपाल में किस स्रोत से लाया गया था और इस नेटवर्क में शहर के और कौन-कौन से बड़े पेडलर्स शामिल हैं।

Exit mobile version