चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञाप
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला से सम्मान किया। इस दौरान संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें ई-अटेंडेंस प्रणाली से छूट प्रदान किए जाने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था से राहत देने की मांग की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उचित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद मिश्रा, मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश पौराणिक, कमलेश पांडेय, भागीरथ तिवारी (अध्यक्ष, स्थाई कर्मी संघ), धर्मेंद्र राज, बालकदास, अरुण मिश्रा, सतीश पटेल, अभिषेक सिंह मरावी, आयुष पांडेय, वर्षा देशमुख, सत्येंद्र कोरी, रामलोचन यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।