माधवनगर में गौमाता से आपत्तिजनक हरकत, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

कटनी(YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में बालाजी किराना स्टोर्स के पास एक प्रौढ़ के द्धारा गौमाता के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गौरक्षक करण मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात प्रौढ़ के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रौढ़ के द्धारा गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में स्पष्ट बालाजी किराना स्टोर्स लिखा दिख रहा है। जैसे ही यह वीडियो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व गौरक्षा समिति से जुड़े लोगों की जानकारी में आया तो उन्होंने इसकी शिकायत माधवनगर पुलिस से की। माधवनगर पुलिस ने गौरक्षक करण मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रौढ़ को हिरासत में भी ले लिया है। आरोपी के संबंध में जानकारी लेने माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

साधारण मामले पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल असंतुष्ट

उधर इस मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल साधारण कार्रवाई से असंतुष्ट है। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सह संयोजक राहुल दुबे ने कहा कि ऐसी नीच हरकत करने वाले आरोपी के विरूद्ध माधवनगर पुलिस ने साधारण कार्रवाई की है। ऐसे लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए और जुलूस निकालना चाहिए। राहुल दुबे ने कहा कि वो इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से मिलकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे।

Exit mobile version