​छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

​छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

छिंदवाड़ा। जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जन-कल्याण की कामना को लेकर छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री बंटी विवेक साहू एक विशाल और भव्य धार्मिक पदयात्रा पर निकले हैं। 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई यह पदयात्रा 14 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें सांसद सैकड़ों श्रद्धालुओं और साथियों के साथ छिंदवाड़ा से लेकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर माता के दरबार तक पैदल सफर तय कर रहे हैं।

​इस 14 दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिदिन का समय और पड़ाव पहले से तय किए गए हैं, जिसमें रास्ते में आने वाले गांवों और शहरों के स्थानीय नागरिक भी इस भक्तिमय यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।

यात्रा का दैनिक समय-चक्र (Daily Routine)

​पदयात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन की यात्रा को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है:

14 दिनों का संपूर्ण यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ाव

​इस भव्य धार्मिक पदयात्रा का रूट चार्ट और विश्राम स्थल इस प्रकार तय किया गया है:

क्रम

दिनांक

प्रारंभ स्थान

दोपहर भोजन / विश्राम स्थल

रात्रि विश्राम

कुल दूरी

1

01-07-2026

छिंदवाड़ा

रामेश्वर धाम

23 किमी

2

02-07-2026

सरोज वाटिका, चौरई

बिंझावाड़ा (जिला छिंदवाड़ा)

30 किमी

3

03-07-2026

बिंझावाड़ा

मारबोडी

बखारी (जिला सिवनी)

30 किमी

4

04-07-2026

बखारी

शुभनक्षत्र रेस्टोरेंट, छपारा (सिवनी)

गणेश गंज (जिला सिवनी)

31 किमी

5

05-07-2026

गणेश गंज

बुढ़वानी रोड

धूमा (जिला सिवनी)

31 किमी

6

06-07-2026

धूमा

सिलुवा रमनपुर

बरगी (जिला जबलपुर)

34 किमी

7

07-07-2026

बरगी

द ओरिको क्लब, जबलपुर

पाटन बायपास, जबलपुर

30 किमी

8

08-07-2026

पाटन बायपास

भढ़पुरा खैरमाई मंदिर, जबलपुर

सरस्वती शिशु मंदिर, गोसलपुर

33 किमी

9

09-07-2026

गोसलपुर

श्री हनुमान मंदिर, गनहेरू (जबलपुर)

छपरा (जिला कटनी)

32 किमी

10

10-07-2026

छपरा

लखापतेरी (जिला कटनी)

श्री दद्दा जी धाम मंदिर, कटनी

32 किमी

11

11-07-2026

श्री दद्दा जी धाम

डी.पी.एस. स्कूल, कटनी बायपास

ग्राम पंचायत जुकेही (कटनी)

32 किमी

12

12-07-2026

जुकेही

पाला (जिला मैहर)

घुनवारा (जिला मैहर)

31 किमी

13

13-07-2026

घुनवारा

बेरमा (जिला मैहर)

मैहर (मुख्य जिला)

15 किमी

14

14-07-2026

मैहर

कार्यक्रम का समापन

पूजन दर्शन एवं भेंट मुलाकात

Exit mobile version