छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
छिंदवाड़ा। जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जन-कल्याण की कामना को लेकर छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री बंटी विवेक साहू एक विशाल और भव्य धार्मिक पदयात्रा पर निकले हैं। 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई यह पदयात्रा 14 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें सांसद सैकड़ों श्रद्धालुओं और साथियों के साथ छिंदवाड़ा से लेकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर माता के दरबार तक पैदल सफर तय कर रहे हैं।
इस 14 दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिदिन का समय और पड़ाव पहले से तय किए गए हैं, जिसमें रास्ते में आने वाले गांवों और शहरों के स्थानीय नागरिक भी इस भक्तिमय यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।
यात्रा का दैनिक समय-चक्र (Daily Routine)
पदयात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन की यात्रा को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है:
- सुबह की यात्रा: प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक
- दोपहर विश्राम और भोजन: दोपहर 11:00 बजे से 03:00 बजे तक
- शाम की यात्रा: दोपहर बाद 03:00 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक
14 दिनों का संपूर्ण यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ाव
इस भव्य धार्मिक पदयात्रा का रूट चार्ट और विश्राम स्थल इस प्रकार तय किया गया है:
|
क्रम |
दिनांक |
प्रारंभ स्थान |
दोपहर भोजन / विश्राम स्थल |
रात्रि विश्राम |
कुल दूरी |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
01-07-2026 |
छिंदवाड़ा |
— |
रामेश्वर धाम |
23 किमी |
|
2 |
02-07-2026 |
— |
सरोज वाटिका, चौरई |
बिंझावाड़ा (जिला छिंदवाड़ा) |
30 किमी |
|
3 |
03-07-2026 |
बिंझावाड़ा |
मारबोडी |
बखारी (जिला सिवनी) |
30 किमी |
|
4 |
04-07-2026 |
बखारी |
शुभनक्षत्र रेस्टोरेंट, छपारा (सिवनी) |
गणेश गंज (जिला सिवनी) |
31 किमी |
|
5 |
05-07-2026 |
गणेश गंज |
बुढ़वानी रोड |
धूमा (जिला सिवनी) |
31 किमी |
|
6 |
06-07-2026 |
धूमा |
सिलुवा रमनपुर |
बरगी (जिला जबलपुर) |
34 किमी |
|
7 |
07-07-2026 |
बरगी |
द ओरिको क्लब, जबलपुर |
पाटन बायपास, जबलपुर |
30 किमी |
|
8 |
08-07-2026 |
पाटन बायपास |
भढ़पुरा खैरमाई मंदिर, जबलपुर |
सरस्वती शिशु मंदिर, गोसलपुर |
33 किमी |
|
9 |
09-07-2026 |
गोसलपुर |
श्री हनुमान मंदिर, गनहेरू (जबलपुर) |
छपरा (जिला कटनी) |
32 किमी |
|
10 |
10-07-2026 |
छपरा |
लखापतेरी (जिला कटनी) |
श्री दद्दा जी धाम मंदिर, कटनी |
32 किमी |
|
11 |
11-07-2026 |
श्री दद्दा जी धाम |
डी.पी.एस. स्कूल, कटनी बायपास |
ग्राम पंचायत जुकेही (कटनी) |
32 किमी |
|
12 |
12-07-2026 |
जुकेही |
पाला (जिला मैहर) |
घुनवारा (जिला मैहर) |
31 किमी |
|
13 |
13-07-2026 |
घुनवारा |
बेरमा (जिला मैहर) |
मैहर (मुख्य जिला) |
15 किमी |
|
14 |
14-07-2026 |
मैहर |
कार्यक्रम का समापन |
पूजन दर्शन एवं भेंट मुलाकात |
— |








